फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी में होगी संभाग स्तरीय खोखो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में सोमवार 23 अप्रैल से संभागस्तरीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। 29 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में मेरठ, झांसी, महोबा, मुजफ्फरनगर, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़ व आगरा की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता बालक-बालिका दो वर्गों में होगी। स्कूल के खेल प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि बालिका वर्ग में संभाग की 17 टीमें व बालक वर्ग में 14 टीमें खेलेंगी। 14 से 19 वर्ष आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। 23 से 25 अप्रैल तक बालिका वर्ग के मैच होंगे। बालक वर्ग के मैच 27 से 29 अप्रैल तक होंगे। टीमें रविवार शाम तक मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें