मेरठ। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस पिछले डेढ़ साल से समय की पटरी से उतरी हुई है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी संगम एक्सप्रेस निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से शाम करीब चार बजे पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस व कालका-दिल्ली पैसेंजर एक-एक घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेनों को यहां से राइट टाइम भेजा जाता है। वापसी में ही ये दोनों ट्रेन लेट हो रही हैं।