फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठन के आयोजन में किया शहीदों को याद

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी सौहार्द से ही सभी की भलाई
विज्ञापन

मेरठ। चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी में छात्रों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों को याद किया गया। साथ ही सभा में भगत सिंह की विचारधारा पर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने छात्रों से कहा कि आपसी सौहार्द से ही सभी की भलाई है। कार्यक्रम आयोजक मेरठ कॉलेज के छात्र नेता पुष्पेंद्र चौधरी, डीएन कॉलेज के छात्र नेता भानू प्रताप एवं सम्राट मलिक ने सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे पर जोर दिया। इस दौरान मेरठ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक, डीएन कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मलिक, शुभम कुमार, शोएब अली, अनुज भड़ाना, सौरभ सिंह आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, कुलदीप उज्ज्वल, जीतू नागपाल, पं. आशू शर्मा, अनस चौधरी, राजीव बालियान, संदीप चौधरी, डॉ. कय्यूम, आदिल चौधरी, सुरभि यादव, अनुज जावला, तरुण मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें