मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव नागर व महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार के पैनल सहित कार्यकारिणी का गुर्जर अधिवक्ता संगठन ने कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता संतपाल भाटी व संचालन मनुज कुमार बुटार ने किया। समारोह में मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रबोध शर्मा, जगदीश पावटी, ओमकार भाटी, राजेंद्र राणा, राजकुमार गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, ओपी वर्मा, मिसबाउद्दीन सिद्दीकी, डीजीसी अनिल तोमर, अनिल जैन, रामपाल सिंह, आनंद कश्यप आदि मौजूद रहे।