फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद नरेश अग्रवाल के भाजपा में आने पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल के भाजपा में आने पर हर्ष
विज्ञापन

मेरठ। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा सांसद नरेश अग्रवाल के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक महानगर अध्यक्ष प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को हमारी जरूरत नहीं है। पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की महानगर इकाई के सभी पदाधिकारी और सदस्य सपा छोड़ रहे हैं। जिनमें गुलाग सिंह, सोनू कुमार, नीरज शर्मा, सरदार जीत सिंह, अनीस, आदेश चौधरी आदि शामिल हैं। बैठक का संचालन राजेश कश्यप ने किया। इसके अतिरिक्त इसी संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के आवास नेहरू नगर गढ़ रोड पर हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के भाजपा में जाने के निर्णय की सराहना की। बैठक में संगठन के कपिल राज शर्मा, संजीव वर्मा, मोहन गुप्ता, दिलीप, स्पर्श शर्मा, पीयूष गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अरूण कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें