महारैली को सफल बनाने पर मंथन किया
बड़ौत (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर गांव में सोमवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। इसमें 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महारैली को सफल बनाने पर मंथन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद, संगठन मंत्री विनीत मलिक, मनोज तोमर, रविंद्र, अशोक, राजीव, सुनील, विपिन आदि रहे।