मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आनंद अस्पताल सभागार में महिला एवं वीर नारी सम्मान समारोह हुआ। इसमें 1971 और कारगिल युद्ध में शहीद जवानों के परिवार की महिलाओं क ो सम्मानित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। आयोजन का शुभारंभ आनंद अस्पताल क ी निदेशक मीना आनंद ने किया। सीएई, एसएच कॉलेज की डीन डॉ. रितु केला ने महिलाओं को तनाव से होने वाले नुकसान बताए। अस्पताल की डाइटीशियन कनिका बक्शी व शालू शर्मा ने महिलाओं क ो सेहतमंद रहने के तरीके बताए। कहा नियमित के भोजन में कैल्शियम, आयरन, ओमिगा थ्री, फाइबर व एंटी ऑक्सीडेंट शामिल करें। वीर नारियों में रामप्यारी देवी, राजकुमारी, मुनेश देवी, कुंती देवी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अस्पताल की महिला कर्मचारी रमा, सलीना, बीरो को भी सम्मानित किया गया। अस्पताल की निर्देशिका मीना आनंद, मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर, संजना वत्स रस्तोगी, मुनेश पंडित, अमृषि आनंद, मीना आनंद, परवेश ने सहयोग दिया। संचालन मानसी आनंद व अमृषि आनंद ने किया।