फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिटौली फ्लाई ओवर के पास पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिनाख्त के बाद रिश्तेदारों को सौंपा शव
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। नेशनल हाइवे स्थित जिटौली फ्लाई ओवर के पास मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
बता दें कि 04 मार्च को जिटौली फ्लाई ओवर के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के सिर व पैरों में गंभीर चोट लगी हुई थी। शनिवार को युवक के रिश्तेदार थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त मोहित गुप्ता पुत्र राम कृष्ण गुप्ता निवासी श्रद्धापुरी फेस-2 के रुप में की। परिजन कई दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। मोबाइल वहाटसएप पर एक मीडिया ग्रुप में डाले गए युवक के फोटो से उसकी शिनाख्त हुई। रिश्तेदारों ने बताया कि मोहित नेशनल हाईवे स्थित पार्टनरशिप में एक रेस्टोरेंट चलाता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी पांच बहनें हैं। पांचों की शादी हो चुकी है। वह घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने युवक की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि युवक की शिनाख्त हो गई है। शव रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया है।

खास बातें:
जिटौली फ्लाई ओवर के पास पड़े मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें