जनसमस्याओं के निस्तारण में मेरठ तीसरे स्थान पर
मेरठ। ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में मेरठ जनपद प्रदेश में तीसरे और मंडल में प्रथम स्थान पर रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनसमस्याआें व शिकायतों का निस्तारण मेरठ जनपद में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नियमित निर्देशन और मॉनिटरिंग करने के चलते बहुत ही प्रभावी ढंग से हुआ है। जिसके चलते मेरठ को यह उपलब्धि हासिल हुई। यही नहीं मवाना तहसील को भी प्रथम स्थान मिला है।