एसडीएम ने ललियाना गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में शीत कालीन भ्रमण के तहत एसडीएम आशीष कुमार ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। लोगों को योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है, जिसका लाभ उठाए। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, टूटी सड़के, पेंशन सहित अन्य समस्याएं रखीं। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार जसधीर सिंह, विपिन महेश्वरी, आजाद सिंह, सविंद्र कुमार, सचिन, अमित, वेद सिंह प्रधान, नरेश शर्मा मौजूद रहे।