नेत्र शिविर में मरीजों की जांच
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में नि:शुल्क शल्य चिकित्सा और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें साढ़े सौ लोगों के आंखों की जांच की गई। आई केयर नोएडा के चिकित्सकों ने मोतियाबंद जांच के लिए लोगों का चयन किया और चश्मे वितरित किए। लोगों को स्वास्थ रहने के उपाय बताए। प्रधान जीत सिंह, रिस्क सेल्यूसन मैनेजमेंट कंपनी से आए गीता नैन, डॉ. यश, डॉ. सत्येंद्र, विजन टेक्नीशियन संदीप, चंदन सहित मौजूद रहे।