ताइक्वांडो में विजेता बनी इस्माईल की छात्राएं
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने विवि में हुए अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। कॉलेज की छात्राओं ने ट्रॉफी जीती। मंगलवार को महाविद्यालय में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. साधना सहाय एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव दयानंद गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम पूर्वी निर्मान, द्वितीय इरम सोनम, तृतीय विजेता अंजू और शिवानी बनी।