ज्ञान प्रकाश होंगे सीसीएसयू के कुलसचिव
मेरठ। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव चौधरी चरण सिंह विवि के कुलसचिव बनाए गए हैं। अभी तक वह उन्नाव में अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात थे। वहीं सीसीएसयू के कुलसचिव दीपचंद को एआईजी स्टांप लखनऊ भेजा गया है। ईमानदार छवि के माने जाने वाले दीपचंद मेरठ में एडीएम प्रशासन भी रह चुके हैं।