दूसरी टिकट खिड़की खुलवाने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के लोगों ने रेल मंत्री से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर दूसरी टिकट खिड़की खुलवाने की मांग की है। समाज सेवी मुकेश रूहेला, विजय मानव ने रेल मंत्री को भेजे पत्र से अवगत कराया स्टेशन पर एक ही टिकट खिड़की है। यहां पर पैसेंजर ट्रेन क्रॉस होती है। इस कारण यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लग जाता है। यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है।