मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
मेरठ। वर्धमान बुद्धिजीवी फोरम की ओर से रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक आयकर आयुक्त कमल जैन ने किया। संस्था अध्यक्ष प्रदीप जैन ने स्वागत किया। आयोजन में जैन समाज के ऐसे युवा जिन्होंने लॉ, प्रशासनिक परीक्षाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, एमबीए, पीएचडी, बीएड, बीसीए, एमसीए, एलएलबी, दसवीं, बारहवीं आदि में अच्छे अंक लिए हैं उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांति प्रसाद, मुकेश जैन एवं सीए कपिल जैन ने ज्ञान दर्पण स्मारिका व पत्रिका का विमोचन किया। अरुण कुमार जैन ने चित्र अनावरण किया। ज्ञान दर्पण के मुख्य संपादक अनिल जैन ने छात्रों को संबोधित किया। चेयरमैन भूषण स्वरूप जैन, मुख्य संयोजक लोकेश जैन, संरक्षक सुभाष चंद जैन, सुरेश जैन ऋतुराज, डॉ. पीके जैन, कपिल कुमार जैन, सतीश चंद जैन, दीपक जैन, फोरम के अध्यक्ष प्रदीप जैन, रविंद्र जैन, पूनम जैन, मीनाक्षी जैन व नीरू जैन ने सहयोग दिया। संचालन संस्था के मंत्री रविंद्र कुमार जैन ने किया।