मेरठ। केएमसी चिकित्सा संस्थान ने बृहस्पतिवार को ग्राम सकौती में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 100 मरीजों को पंजीकृत किया गया। जिनका परीक्षण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता, फिजिशियन डॉ. अविनाश जौहरी और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा द्वारा किया गया। सभी मरीजों का उचित परीक्षण कर आगे जांच, इलाज और ऑपरेशन के लिए केएमसी हॉस्पिटल बुलाया गया। कैंप के आयोजन में केएमसी हॉस्पिटल के पुनीत भारद्वाज, ग्रामीण हेल्थ केयर की वंदना राणा, सौरभ और नर्सिंग स्टाफ का योगदान रहा।