मतदान के प्रति जागरूक किया
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय के प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी ने मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहनो एवं रिश्तेदारों को मतदान करने के लिये प्रेरित करें। इस दौरान छात्रों को मतदान के प्रति सचेत करने के लिये शपथ ग्रहण कराई। डॉ. सुग्रीव सिंह, अरुण बंसल, कैलाश चंद, सुनील सिंह, संतोष गुप्ता, हनुमंत धर शुक्ला, सुरेश कुमार पांडेय, सदानंद तिवारी आदि रहे।