जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बाम की टीम प्रथम
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुराना में शनिवार को ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन एबीएसए विनोद कुमार वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण और नवनीत चौधरी ने फीता काटकर किया। ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण ने बताया कि जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बाम की टीम ने स्वर्ण पदक, प्राथमिक स्तर पर 50, 100 मीटर रेस में भूरा बड़ावद प्रथम, 200 मीटर में दीनू गुराना, बालिका वर्ग में शालू गुराना प्रथम रही। जूनियर स्तर पर 100 मीटर में निशा गुराना प्रथम, 200 मीटर में मीना ढिकाना, 400 मी मेें सोनिया ने प्रथम रही। विजेता खिलाडिय़ों को एबीएसए विनोद वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण व नवनीत चौधरी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह, नवनीत चौधरी, मनोज तोमर, ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण, संजय, शकील, सलीम, रविंद्र, धीर सिंह, अभिमन्यू, शोराज सिंह शामिल रहे।