खिलाड़ियों की निशुल्क जांच की
मेरठ। क्रीड़ा भारती एवं उप्र एसोसिएशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग द्वारा मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद 27 खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन आभा ढिल्लन, अध्यक्षता आरएसएस विभाग कार्यवाह अशोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि सतीश चंद शर्मा रहे। संचालन महासचिव मनीष कुमार ने किया। उप क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, जेपी यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, कार्यालय सहायक राजेंद्र सिंह, चंचल कुमार भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।