कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में आज रविवार को कार्निवल का आयोजन होगा। स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने बताया कि सेलिब्रेटिंग जियो जिंदगी जी भर के नाम से आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि मशहूर हास्य अभिनेता असरानी, ग्रुप चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि और चेयरमैन अंजुल गिरी करेंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्कूल के साथ शहर के अन्य स्कूलों के भी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में 2 से 14 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। कोआर्डिनेटर श्वेता शर्मा, साक्षी जैन और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।