फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजारत कर्मी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से 40 हजार लूटे
विज्ञापन


मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मेरठ कालेज के पास कोर्ट के नजारत कर्मचारी जगदीश से बाइक सवार दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए ।
चाणक्यपुरी निवासी जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कचहरी के निकट एसबीआई से 40 हजार रुपये कैश निकाला था। वह उसे एक थैले में रखकर अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। मेरठ कालेज के पास बाइक रोक कर वह अपने कुछ कागजात चेक कर रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और कैश का थैला झपटकर फरार हो गये। पीड़ित कर्मचारी ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए । शाम को वह तहरीर लेकर लालकुर्ती थाने पहुुंचे। एसओ के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें