जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बागपत। मीतली गांव निवासी सहदेव सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि युवक मंगल दल की जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा किया हुआ है। आदेशों के कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।