नेत्र शिविर में 240 मरीजों की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अमीनगर सराय स्थित शिव मंदिर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया । इसमें रोगियों के आंखों की जांच और ऑपरेशन के लिए चयनित किया । शिविर उद्घाटन सुनील गुप्ता ने किया। शिविर में 240 मरीजों की जांच और 43 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया । इसमें डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुरेश, ईश्वर अग्रवाल, सुनील गुप्ता, संजय गर्ग, पवन गोयल, राज कुमार, राकेश बंसल, मनोज मित्तल, विनोद अग्रवाल, विपुल जैन, कांति प्रसाद, सचिन, दीपक गोयल, सुबोध पांडे, अतुल जिंदल, पंकज गुप्ता, राजीव गर्ग, प्रदीप जैन, नितिन मित्तल आदि का सहयोग रहा।