672 दिव्यांगाें का किया कृत्रिम अंग के लिए पंजीकरण
मेरठ। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण उपलब्ध कराएगी। इससे पहले दिव्यांगों की जांच के लिए तहसील स्तर पर शिविर आयोजित हुए। जिसमें जनपद के कुल 672 दिव्यांग कृत्रिम अंग और उपकरणों के लिए पंजीकृत हुए। सदर तहसील में अंतिम दिन शिविर में मूक बधिर स्कूल सदर के 200 बच्चों का पंजीकरण कराया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में आयोजित इन शिविरों में आने वाले अधिकांश दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ। डीएम समीर वर्मा, सीएमओ डॉ. राजकुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, संदीप रेवड़ी आदि मौजूद रहे।