फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगता

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने स्वच्छता अभियान पर बनाए चित्र
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को पोस्टर एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और स्वच्छता अभियान पर चित्र बनाए। संयोजिका वत्सला ओबराय रहीं। कार्यकारिणी समिति की ओर से रीमा मित्तल, डॉ. अंजली गोयल, नेहा टंडन ने छात्राओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका डॉ. कंचनपुरी एचओडी हिंदी विभाग, डॉ. पारुल रस्तोगी एचओडी कॉमर्स विभाग की रही। प्रतियोगिता में भूगोल विभाग की आरती पवार विजेता, गीतिका शर्मा शिक्षा विभाग ने दूसरा स्थान और वाणिज्य विभाग की कीर्ति अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार आस्था शर्मा, निष्ठा गुप्ता और जेहरा नकवी ने जीता। प्रिंसिपल स्नेह गुप्ता ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। डॉ. पारुल रस्तोगी ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें