मेरठ। गुरुग्राम के रेयान पब्लिक स्कूल में छात्र की हत्या और बागपत जिले के काठा गांव में बृहस्पतिवार को हुई नाव दुघर्टना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए सीसीएसयू कैंपस में कैंडल मार्च निकाला गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजीव बालियान, अवनीश काजला, दीपक तालान, आदित्य पांवर, रोहित, दिनेश हुड्डा, तरुण मलिक, सचिन, पवनेश आदि मौजूद रहे।