मेरठ। जन अधिकार पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जनसमस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। वहां जनता की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सैनी ने बताया कि आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए। जिससे अति पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वंचित वर्गों को आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों एवं कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और जीएसटी की तकनीकी जटिलताओं का समाधान कर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। शिक्षा बजट बढ़ाया जाए। पिछड़े वर्ग की बालिकाओं की शादी अनुदान को बहाल कर राशि बढ़ाई जाए। इन सभी 11 सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। यहां मामचंद सैनी, प्रदीप, शेर सिंह, डा. प्रसादी लाल सैनी, मुकेश कुमार, पंकज कुशवाहा आदि रहे।