सरधना। कस्बा स्थित चर्च देखने आए चार बच्चे कार की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक भुलेरिया निवासी सोनू बाइक पर चर्च की तरह से गुजर रहा था। बेकाबू कार ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद चालक कार लेकर भागने लगा। उसकी चपेट में आकर इस्लामाबाद निवासी मुदस्सिर और जम्मिल पुत्रगण इबाद तथा मोहम्मद हम्माद एवं मोहम्मद अम्मार पुत्रगण जियाउद्दीन घायल हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि परिजनों की अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।