गंगानगर। मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों में होने वाली डायबिटीज पर चर्चा की गई।
सेमिनार का शुभारंभ प्रधानाचार्या विभा गुप्ता और वरिष्ठ डॉक्टर आरके एरन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. आरके एरन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर मधुमेह नाम की इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है। जैसे खाने में ज्यादा तेल-मसाले का सेवन न करें, सुबह-शाम ब्रश करने की आदत डालें। किसी प्रकार का नशा न करें। कहा कि कुछ लोग डायबिटीज को जीवन का हिस्सा मानकर जीवन भर दवाईयां खाते रहते हैं। लेकिन समय रहते इस पर बीमारी से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।