जैन मिलन महिलाओं ने खेली धार्मिक अंताक्षरी
मेरठ। जैन मिलन मेरठ की सदस्याओं ने मंगलवार को धार्मिक अंताक्षरी का लाभ लिया। संस्था की ओर से असोड़ा हाउस में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन हुआ। सदस्याओं ने धार्मिक गीतों के माध्यम से मुकाबला किया। पर्यूषण पर्व के अवसर पर संस्था सदस्याओं ने यह आयोजन असोड़ा हाउस के जैन मंदिर में किया। मीनाक्षी जैन सहित सदस्याओं ने सहयोग दिया।