फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र को चार भागों में बांटने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की रविवार को साकेत में बैठक हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने संबोधन में देश की उन्नति के लिए उप्र को चार भागों में बांटने की मांग उठाई है। उन्हाेंने कहा उप्र देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक है। जिसके कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था संभलना मुश्किल हो रहा है। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अव्यवस्था फैली है। जिसे खत्म करने के लिए प्रदेश का चार भागो में विभाजन करना जरूरी हो गया है। इस दौरान उत्तराखंड और उप्र के विभिन्न जिलों के वक्ताओं ने बैठक में विचार रखे। बैठक में राजेंद्र सिंह मान, रविंद्र चौधरी, मौ. केशर आलम, डॉ. पहल सिंह सैनी, विनोद सैनी, हाफिज मुर्तजा त्यागी, धीरेंद्र चौधरी, सरदार अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, अजीजत सिंह प्रधान, अनिल बालियान, डॉ. अशोक मलिक ने प्रदेश विभाजन पर अपनी राय दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें