तिरंगे की शान में निकाली साइकिल रैली
मेरठ। 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फन फिटनेस राइडर्स क्लब की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। लालकुर्ती से शुरू हुई यात्रा को गुरबचन वाधवा ने रवाना किया। यात्रा लालकुर्ती से शुरू होकर बेगमपुल, बच्चा पार्क, खैरनगर, घंटाघर, सिटी स्टेशन, काली पलटन होते हुए लालकुर्ती में संपन्न हुई। इसमें शामिल राइडर्स तिरंगा छपी टी-शर्ट और हैंड बैंड पहने थे और साइकिलों पर तिरंगे झंडे लगे थे। शौभाग्य वाधवा, प्रताप, गुलशन, राजीव, नवीन आदि मौजूद रहे।