मेरठ। सरकार की सख्ती के बावजूद सरकारी अस्पतालों में हालातों में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। कहीं स्ट्रेचर नहीं मिलता तो कहीं दवाइयां। जिला अस्पताल में बुधवार को पैर में प्लास्टर कराकर ओपीडी से बाहर तक आने के लिए वृद्ध महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला। उनका बेटा काफी देर परेशान रहा। बाद में वह ठेला लेकर आया, तब उन्हें उसमें ले गया।