मेरठ। शास्त्रीनगर क्षेत्र में दोपहर से लाइट नहीं आने पर सोमवार रात आसपास के लोगों ने पीवीएस रोड पर डी ब्लॉक के पुल पर जाम लगा दिया। रोडवेज की बस रोककर हंगामा कर दिया। कहा कि शास्त्रीनगर के कई हिस्सों में दोपहर से लाइट नहीं है। एसडीओ और जेई शाम तक बिजली आने की बात कहते रहे। लेकिन रात दस बजे भी लाइट नहीं आयी। मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल और एसओ नौचंदी ने जेई और एसडीओ से बात की। बताया गया कि लाइन में कट है, जिसे ठीक किया जा रहा है। एक घंटे में बिजली आ जाएगी। जिसके बाद जाम खोला गया। इस दौरान नरेंद्र राष्ट्रवादी, रवीश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजीव, विकास आदि मौजूद रहे।