विजयी किसानों को सम्मानित किया
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में बृहस्पतिवार को जोनल गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के विजेता किसानों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी रहे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना शौबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017-18 में आयोजित जोनल गन्ना प्रतियोगिता में शीघ्र प्रजाति पौधा वर्ग में राफन गांव निवासी रविंद्र कुमार को प्रथम स्थान पाने पर 1000 रुपये, राफन निवासी विकास को द्वितीय स्थान पाने पर 500 व मुबारिकपुर निवासी मंजू को तृतीय स्थान मिलने पर 300 रुपये देकर सम्मानित किया गया। सामान्य प्रजाति पौधा वर्ग में बहादरपुर निवासी धर्मेंद्र को प्रथम स्थान पाने पर 1000, गांवड़ा निवासी ओमप्रकाश को द्वितीय स्थान मिलने पर 500 व राफन निवासी इंद्रजीत को तृतीय स्थान मिलने पर 300 रुपये देकर सम्मानित किया गया। पेड़ी वर्ग में निड़ावली गांव निवासी बर्फी को प्रथम स्थान मिलने पर 1000, बहादरपुर निवासी केहर सिंह को द्वितीय स्थान मिलने पर 500 व बहादरपुर निवासी लोकेश देवी को तृतीय स्थान मिलने पर 300 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना ने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इसके अलावा पेराई सत्र 2019-20 के गन्ना सर्वेक्षण के बारे में गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। अभिषेक श्रीवास्तव, विशेष सचिव प्रदीप शर्मा, अमित, हरदम सिंह, राजपाल सिंह, महीपाल, रघुराज, शीशुपाल, शाहनवाज व ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।