बागपत। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राहुल पांडेय ने बताया कि तेजस सैनिक एकेडमी बागपत में तीन दिवसीय आवासी प्रशिक्षण 26 से 28 फरवरी तक चलाई जाएगी। इसमें 40 युवा भाग लेंगे। युवाओं को राष्ट्रीय युवा प्रतीक जानकारी, योग स्वास्थ्य, मानसिक विकास, संतुलित जीवन, सकारात्मक सोच का महत्व, महिला सशक्तिकरण, लिंग भेद, महिला हिस्सेदारी, कन्या भ्रूण हत्या, समलैंगिकता और उसकी सामाजिक समस्याएं जैसे मुद्दों पर प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिला समन्वयक शिवदेव शर्मा, लेखाकार आंचाल श्योरान मौजूद रहे।