फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा एवं देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में काली घटा छाई हुई थी। रुक-रुककर बूंदाबांदी एवं हल्की बौछार पड़ रही थी। करीब पौने बारह बजे अचानक ओले की बौछार पड़ने लगी। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि शाम साढे़ चार बजे तेज सूर्य दिखाई दिया। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात, रामपुर घोरिया एवं अस्सा में ओलावृष्टि हुई है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर ओलावृष्टि से एक बार मार्ग बाधित हो गया। इसके बावजूद तेज हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। कई दिन से मौसम में गर्मी होने से बारिश के आसार बने हुए थे। कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह नेे बताया कि आज की बारिश से सबसे अधिक नुकसान पकी हुई सरसों की फसल, बागवानी में आम के बोर झड़ने की आशंका, आलू में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त सब्जी की फसलें टमाटर, फूलगोभी, खीरा व हरी मिर्च आदि को क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त बारिश से ईंट भट्ठा व्यवसायी को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें