फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायक विद्यापीठ की टीम ने गांव-गांव जाकर दी बोर्ड परिक्षार्थियों को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षा के लिए छात्रों का किया उचित मार्गदर्शन
मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ संस्थान द्वारा बृहस्पतिवार से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला मोरल ने बताया कि संस्थान पिछले एक माह से गांव-गांव जाकर बोर्ड परीक्षाओं व अन्य परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थियों से संपर्क कर उनका उचित मार्गदर्शन कर रहा है। संस्थान की चयनित टीम में 5-6 चयनित व्यक्तियों को रखा गया, जिसमें समय प्रबंधन, खान-पान व मनोवैज्ञानिक रूप से भी परीक्षार्थी को तैयार करने से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही माता-पिता व उपस्थित अभिभावकों से भी आग्रह किया कि परीक्षा में बैठने वाले बच्चों को सर्वप्रथम घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करें। परीक्षा के दौरान हमारी मौलिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाए व उन्हें आत्मविश्वास का ज्ञान कराते हुए परीक्षा में आने वाली चुनौतियों के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करेें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें