फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन प्रकरण में दो आरोपियों पर 25-25 हजार हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन प्रकरण : आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन

रविवार को पचपेड़ा में दुल्हन, दूल्हे और बरातियों पर बोला था हमला
मेरठ।
दुल्हन प्रकरण में दो फरार आरोपियों पर डीआईजी अखिलेश कुमार ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए रात में क्राइम ब्रांच और भावनपुर पुलिस ने दबिश दी। बागपत के दोघट क्षेत्र के मोजाबाद नागल निवासी ललित शर्मा की शादी रविवार को परीक्षितगढ़ के अल्लीपुर आलमपुर निवासी योगेंद्र की बेटी मानसी से हुई थी। रविवार रात बारात लौटते समय पचपेड़ा गांव में कुछ युवकों ने कमेंट कर दिया था। विरोध करने पर भीड़ ने दूल्हा-दुल्हन से अभद्रता, मारपीट और लूटपाट की थी। मामले में 11 नामजद और 55 अज्ञात हमलावरों पर बलवा व डकैती में केस दर्ज किया था। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सपा नेता मो. आरिफ, उसके बेटे शादाब और नौकर खालिद समेत आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एक किशोरी को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। दो आरोपियों कामरान पुत्र इलियास और बहादुर पुत्र जुल्फिकार निवासी पचपेड़ा पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें