फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने ग्राहकों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे की एसबीआई शाखा में ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राहकों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दौराला में आयोजित शिविर में एसबीआई के शाखा प्रबंधक विभोर यादव ने ग्राहकों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुद्रालोन योजना, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, सुकन्या बचत योजना आदि के बारे में ग्राहकों को विस्तार से जानकारी दी। किसान क्रेडिट कार्ड के साथ पशु बीमा योजना, फसल बीमा योजना के लिए भी ग्राहकों को जागरूक किया। साथ ही किसानों के लाभ और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही बैंक की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अंशु व ग्राहक सहायक सचिन चौहान ने वरिष्ठ ग्राहकों को फूल भेंट किए। इस अवसर पर आलोक, संजय पनवाडी, सुखवीर सिंह, नरेश, अमित, राकेश, सुभाष, कमल दौराला,सुरेंद्र, ब्रहमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें