फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर युवा रालोद का प्रदर्शन-एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान की भूमि की मांग को प्रदर्शन
विज्ञापन

सरधना। सरधना तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। दबथुवा के मजरा रतनगढ़ी में शमशान की भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण गंगनहर पटरी पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाता हैं। किसानों की गन्ने के बकाया भुगतान, गंगनहर पटरी पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए हाईट गेट लगवाने, जर्जर नानू गंगनहर पुल के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय चौधरी, बबलू पुनिया, मनीष मलिक, कुलदीप हुड्डा, अंकुर देओल, विक्रांत चौधरी, नितिन, नरेंद्र कुमार, यूसुफ, सोहित त्यागी, संजीत, राजवीर सिंह, मोहित चौहान आदि एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने सौंपे गए ज्ञापन पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें