घर-घर पहुंचाया जाएगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के गौरीपुर मीतली गांव में सामाजिक कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। इसमें बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया। ठाकुर सचिन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज पर कलंक है। हमें इसे मिटाना होगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों की बेटियों के बारे में जानकारी हो सके। आज बेटी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व कन्या की हत्या तक कर देते है जो गलत है। गरीब, निर्धनों की मदद करने के लिए भी आगे जाना होगा। हर संभव मदद करनी चाहिए। इसमें मास्टर कृपाल सिंह, तरस पाल, सिंघल, जगपाल आदि मौजूद रहे।