अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में अनुसूचित मोर्चा भाजपा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सूद ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा योजना बनाई है। मुख्य अतिथि के रूप में आए क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश के एल जाटव ने अनुसूचित मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर बूथ पर कमल संदेश देने। जिला मंत्री बिजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि अब हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी जोर-शोर से करनी है। प्रत्येक बूथ को मजबूत कर वहां पर कमल खिलाना है। जिला मंत्री प्रियंका आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट मनोज कुमार आर्य, देव कुमार कसावट, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल, सत्येंद्र कुमार, रमेश, चंद्र, शिवचरण, सुखबीर राज उपस्थित रहे।