चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में एमजीएम अल अमन विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने गांव और शहर की कुछ समस्या जिसमें गंदगी, बाल श्रम और पॉलीथिन के इस्तेमाल पर मॉडल बनाए। इसके माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। प्रधानाचार्य गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि समाज को गंदा करती इन अहम समस्याओं का निपटारे में प्रति एक जन पहल कर अपना योगदान दें सकता हैं। बस जरूरत है केवल इन समस्याओं को गंभीरता से लेने की। उन्होने कहा कि आज समस्याओं को लेकर लोग जागरूक नहीं है। हमे सभी को मिलकर समस्याओं के प्रति गंभीर होना होगा तभी किसी भी समस्या का हल निकल सकता है। ग्राम प्रधान सतीश त्यागी ने मौके पर बच्चों व शिक्षकों की खास कार्य को सराहा तथा उपस्थित जनों से इस ओर ध्यान देने की बात कही। किशन त्यागी, सुशील त्यागी, गुलजार, आलम, मुरसलीन त्यागी, नीरज ढाका, मधू, अर्चना का अहम योगदान दिया।