मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव समारोह
मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिवशक्ति नगर में शनिवार को दूसरा वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। आयोजन का शुभारंभ किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी व अर्जुन अवार्डी कुश्ती पहलवान अलका तोमर ने किया। छात्रों ने बैंड की ध्वनि से अतिथियों का स्वागत किया। जूनियर विंग के बच्चों ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति क ो नृत्यों में पेश किया। तान्या वर्मा ने मन चेतना क ी प्रस्तुति दी, मधुर भारती ने भी नृत्य किया। स्कूल निदेशक गंगाप्रसाद गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के प्रबंधक राहुल केसरवानी ने सभी का उत्साह बढ़ाया। प्रिंसिपल करुणा गुप्ता व वाइस प्रिंसिपल वीनू अग्रवाल ने स्कूल की रिपोर्ट पढ़कर सुनाया। स्कूल के 156 विद्यार्थियों को शत प्रतिशत उपस्थिति व बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। सुजल त्यागी, राज जायसवाल के साथ हिंदी शिक्षिका शशिबाला शर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन लीना शर्मा ने किया। आस्था गुप्ता, नव्या सिंघल, मनु गौड़, सुदर्शिनी रतूड़ी, सार्थक अग्रवाल, रीतिका शर्मा, सारिका सिंघल, प्रिया अग्रवाल, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता मेंहदीरत्ता, अरुणा लांबा, लतिका जैन, मानवी गर्ग आदि रहे।