चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के गढ़ी नवादा गांव में परिवार के लोगों किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। रप्पू कश्यप पुत्र खचेडू और अनिल कश्यप पुत्र मंगल दोनों परिवार के बीच हुआ संघर्ष। रप्पू ने बताया कि अनिल ने आधा दर्जन युवकों के साथ परिवार पर हमला कर दिया। पोपन, सीमा, ललित घायल हो गए। थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।