पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद
अब्दुल्लापुर गांव में जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के पूर्व मंत्री मरहूम नवाब कोकब हमीद के इसाले सवाब की मजलिस-ए-अजा और सूर-ए-फातेहा का इतहतमाम किया गया। रालोद के प्रदेश सचिव नायब अली एडवोकेट की तरफ से हुई मजलिस को मौलाना तिलमिज हुसैन रिजवी ने खिताब किया। कुरआन ख्वानी और सूर-ए-फातेहा पढ़ी गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने नवाब कोकब हमीद के लिए मगफिरत की दुआ की। हसन बहादुर, अब्बास बहादुर, जलाल हुसैन, जैगम अली, रहबर अली, अली मेहंदी, सैयद जुहरे, अब्बास आदि मौजूद रहे।