फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस अभ्यर्थियों का सत्यपन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सिपाही भर्ती के लिए नापतौल में 67 पास
विज्ञापन

मेरठ। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस की 2013 सिपाही भर्ती के लिए मंगलवार को पहले दिन अभिलेखों का सत्यापन और नापतौल के लिए सौ अभ्यर्थी बुलाए गए। नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में मेरठ के अलावा कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, आगरा और लखनऊ में भी सेंटर बनाए गए हैं। 2013 की इस भर्ती में 8613 अभ्यर्थियों की नापतौल और उनके अभिलेखों का सत्यापन किया जाना है। मेरठ सेंटर पर 830 पुरुष अभ्यर्थी और 2016 महिला अभ्यर्थी शामिल होने हैं। मंगलवार को पहले दिन 100 अभ्यर्थियों में से 75 ही पहुंचे। इस दौरान शैक्षिक प्रमाणपत्र और नापतौल में आठ अभ्यर्थी फेल हो गये। जिन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर करते हुए रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है। नापतौल प्रक्रिया में सीओ संजीव देशवाल के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर भी रहे। एसपी ट्रैैफिक ने बताया कि बुधवार से प्रत्येक दिन 125 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें