अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट का आयोजन आज से
मेरठ। तेजी से बदल रहे आर्थिक वातावरण में रिटेल व्यवसाय भी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। व्यापारी अपने स्टोर को ब्रांड के रूप में कैसे स्थापित करें, अमर उजाला अपनी तरह के पहले और अनूठे व्यावसायिक आयोजन ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट के जरिए नई दिशा दिखाएगा। ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट का पहला संस्करण मंगलवार 28 अगस्त से शॉप्रिक्स स्थित होटल हाइफन में शुरू होगा। तीन दिवसीय आयोजन 30 अगस्त तक चलेगा। उत्पाद कारखानों में बनते हैं, लेकिन ग्राहक उन्हें ब्रांड के रूप में स्टोर से खरीदते है। ग्राहकों की खरीदारी में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है, जिससे बाजार बदल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग और मॉल की चुनौतियों के बीच शहर के व्यापारी अपने पुराने और नए ग्राहकों को आकर्षित करें, इस पर अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में मंथन होगा। अमर उजाला रणनीतिक विचार विमर्श का अवसर भी उपलब्ध कराएगा। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से पहला सत्र प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए मोबाइल नंबर 8954886365 पर संपर्क कर सकते है। 30 अगस्त तक चलने वाले ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट में हर दिन तीन सत्र होंगे, जिसमें व्यापारियों के सामने बदलाव के दौर में व्यापार में आ रहीं दिक्कतों पर चिंतन किया जाएगा।
खास बातें:
शॉप्रिक्स स्थित होटल हाइफन में 28 से 30 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम