अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के पट्टी भरभानिया स्थित चौपाल नंबर दो पर चल रहे योग शिविर में साधकों को प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। युवा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने साधकों को जोगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, गोरक्षासन, मयूरासन का अभ्यास कराया। नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। योग करने से कई बीमारियां स्वयं ही दूर हो जाती है। इस दौरान समिति का भी गठन किया। इसमें आत्माराम को अध्यक्ष बनाया। योग रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसमें जयनंद, कुंता, कमलेश, मंजू, शिवानी, शालू, पदम सिंह, सुनील, राजबाला आदि रहे।